फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार दिन बाद सकुशल मिला लापता किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। घर से लापता हुए 14 वर्षीय किशोर को पुलिस ने सकुशल तलाश कर उसके माता-पिता के संरक्षण में दे दिया। बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार 28 सितंबर को शहाना पत्नी दिलशाद निवासी मुंबई वाला मदरसा, पिरान कलियर ने सूचना दी थी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र शानू बिना बताए घर से चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने किशोर की तलाश के लिए टीम गठित कर खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के दौरान पुलिस को दरगाह क्षेत्र में एक किशोर अकेला घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे संरक्षण लिया। बाद में चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक पूछताछ की गई। सूचना मिलने पर परिजन कोतवाली पहुंचे। पहचान की पुष्टि होने के बाद किशोर को सकुशल उसके माता-पिता के संरक्षण में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें