फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता व्यक्ति का शव देवबंद नहर से बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुए फैक्टरी कर्मचारी का शव देवबंद में नहर से बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के तीन साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम जहाजगढ़ निवासी अनिल कुमार औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में कार्य करते थे। चार दिन पूर्व वह घर से संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। अनिल की पत्नी रानी देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के ग्राम रठौर थाना देवबंद के पास बुधवार शाम नहर में कुछ लोगों ने एक शव तैरता देखा था। पुलिस ने शव बाहर निकालकर शिनाख्त कराई थी। किसी व्यक्ति ने शव की पहचान कर ली थी। इस पर देवबंद पुलिस ने सूचना भगवानपुर पुलिस को दी थी। पुलिस और अनिल के परिजन देवबंद पहुंचे और परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली थी। एसओ ने बताया कि जांच में पता चला कि जिस दिन अनिल लापता हुए थे, उनके साथ तीन दोस्त भी थे। तीनों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें