फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लापता मैकेनिक की सोलानी पार्क से बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता मैकेनिक की बाइक सोलानी पार्क के पास लावारिस हालत में मिली है। कॉल डिटेल रिकाॅर्ड में आखिरी बार उसने पत्नी से बातचीत की है। इसके अलावा उसकी आखिरी लोकेश भी सोलानी पार्क के पास ही मिली है। पुलिस मामले में पत्नी से गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन




सहारनपुर के गांव झबीरन निवासी मोहित कुमार बाइक मैकेनिक का काम करता है और वह तीन साल से रुड़की स्थित सैनिक कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों का कहना है कि पांच मार्च को उसका पत्नी व ससुरालियों से विवाद हो गया था। 18 मार्च को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले में मोहित के परिजनों ने उसकी पत्नी और ससुरालियों पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस पत्नी से लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन वह बार-बार अपने बयान बदल रही है। वहीं, पुलिस ने उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन निकाली तो सोलानी पार्क के पास की मिली। पुलिस ने आसपास छानबीन की तो बृहस्पतिवार शाम उसकी बाइक सोलानी पार्क के पास संदिग्ध हालात में पड़ी मिली। कॉल डिटेल रिकॉर्ड में उसकी आखिरी बार पत्नी से बातचीत होना पाया गया है। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि युवक की पत्नी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। साथ ही गंगनहर समेत अन्य स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें