फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकारागार में तैनाती सिपाही पर बदमाशों ने चलाई गोली

विज्ञापन
रुड़की स्थित आजाद नगर के पास एक नर्सिंग होम में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ उपकारागार में तैनात स? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
रुड़की उप कारागार में तैनात सिपाही पर बाईक सवार बदमाशों ने फायर झोंकदिया। गनीमत रही कि हमले में सिपाही बाल बाल बच गया। हाथ मे कुछ छर्रे लगे हैं। घायल का उपचार रुड़की के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। अभी पुलिस यह जानने में जुटी है कि सिपाही पर जेल में बंद किसी कैदी की शह पर गोली चलवाई गई है या फिर धोखे में ही सिपाही निशाना बन गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ निवासी परवेश चौहान रुड़की उपकारागार में तैनात है। शनिवार शाम जब वह सादी वर्दी में किसी कार्य से आजाद नगर चौक के समीप स्थित एक अस्पताल के समीप गया था। तभी वहां हेलमेट पहने हुए बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। सिपाही हमले में बाल बाल बच गया। गोली उसके हाथ को छूती हुई निकल गयी। वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे गंगनहर कोतवाल राजेश साह ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद सीओ चंदन सिंह ने भी घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर, इस घटना के पीछे कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल शुरू हो गई है। घटना के दौरान सिपाही सादी वर्दी में था। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने धोखे में उस पर गोली चलाई हो। वहीं जेल के भीतर किसी कैदी से हुई नोकझोंक भी कारण हो सकता है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि सिपाही ने पूछताछ में बताया है कि वैसे तो उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन कई बार कैदियों को अनुशासन में रखने के लिए डांट डपट करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

रुड़की स्थित आजाद नगर के पास उपकारागार में तैनात सिपाही को गोली मारने के बाद मौके पर जांच पड़ताल ?- फोटो : ROORKEE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें