फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर प्रेमिका से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम जाल में फंसाने के बाद शादी का झांसा देकर लॉ के स्टूडेंट ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अब बालिग होने पर पीड़िता ने शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इतना ही नहीं गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवाई देकर पीड़िता का गर्भपात भी करवा दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गदरजुड्डा गांव निवासी पंकज सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रिश्तेदारी में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा है। इसी बीच उसकी मुलाकात एक किशोरी से हुई, जिसे उसने प्रेम जाल में फंसा लिया। साथ ही बालिग होने पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिनों पहले बालिग होने पर पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तो वह बहाने बनाने लगे। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि पीड़िता ने गर्भवती होने की बात कही तो उसने दवाई खिलाकर गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो उन्होंने भी युवक पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने बृहस्पतिवार देर शाम सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की घटना के दौरान पीड़िता नाबालिग थी। इस आधार पर पंकज के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जल्द ही पीड़िता के कोर्ट बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें