एक युवक शादी का झांसा देकर एक युवती से एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। शादी से इनकार करने पर युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवती ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक की शिकायत की। फिलहाल परिजन बिना तहरीर दिए वापस लौट गए। वहीं, शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी एक युवक से करीब एक साल पूर्व मुलाकात हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच दोनों के रिश्तों के बारे में दोनों के परिजनों को जानकारी लग गई। युवती ने अपने परिजनों को बताया कि युवक उससे शादी करने वाला है। आरोप है कि युवक एक साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले युवती ने युवक पर शादी करने का अधिक दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। इस पर युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो युवक के परिजन घर पहुंच गए और शिकायत न करने का दबाव बनाने लगे। हालांकि वे युवती से अपने बेटे की शादी कराने से मुकर गए। इस पर सोमवार को युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लेकिन यहां कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के न मिलने पर परिजन तहरीर लेकर वापस लौट गए और मंगलवार में आने की बात कही। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत मिली थी, लेकिन युवती व परिजन बिना तहरीर दिए ही वापस लौट गए।