फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट भट्टे काम करने वाली किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले परिवार की नाबालिग से भट्टे पर काम करने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली स्थित एक ईंट भट्टे पर जिला मुजफ्फरनगर निवासी एक परिवार काम करता है। नाबालिग इसी परिवार से है। उसकी मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी बीती 10 जनवरी की रात भट्टे पर बने कमरे में परिवार के साथ सो रही थी। आरोप है कि रात में वह शौच के लिए कमरे से बाहर आई तो भट्टे पर काम करने वाले युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही घटना के बारे में परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पीड़िता ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर इमरान निवासी ग्राम शिकारपुर शाहपुर, थाना भौरा कलां जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत केस दर्ज कर उसे लखनौता चौराहे से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें