फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर वालों के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसके भतीजे के साथ एक युवक दुष्कर्म करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पूछा तो भतीजे ने पूरी आपबीती सुुनाई। साथ ही बताया कि वह एक महीने पहले सरसों काटने खेत गया था। इस बीच उसने गांव के ही युवक से गाना सुनने के लिए मोबाइल लिया था। उस युवक ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उनकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें