फायरिंग मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुरकाजी के केल्हनपुर निवासी दुर्गेश कुमार ने बूढ़पुर में मोबाइल रिपेयर की दुकान खोली हुई है। सोमवार शाम को वह दुकान पर अपने कार्य में व्यस्त था। इसी दौरान अंकित अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसपर तमंचे से फायर कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर आ गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान आरोपी अपनी एक बाइक भी मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।