फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों को पानी देने वाली माइनर टूटी, सैकड़ों बीघा फसलों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारसन। क्षेत्र के टिकोला गांव के समीप खेतों को पानी उपलब्ध कराने वाली माइनर करीब छह दिन पूर्व दो जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते 10 से अधिक किसानों की करीब 300 बीघा गेहूं और गन्ने की फसलों में पानी भर गया। किसानों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के चलते माइनर क्षतिग्रस्त हुई है और उनका नुकसान हुआ है। कुछ किसानों ने मुआवजे की मांग की है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक जगह क्षतिग्रस्त माइनर दुरुस्त करा दी गई थी, जबकि दूसरी जगह एक किसान काम में अड़ंगा लगा रहा है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार पिछले कई दिनों से माइनर टूटी हुई है, जिससे पूरा पानी खेतों में भरकर खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। खेतों में पानी भरने से टिकोला गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ना और गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। वहीं किसानों का आरोप है कि सिंचाई विभाग के जेई को फोन पर सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसान फसल के नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि माइनर सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते टूटी है। माइनर की पटरी पहले से ही कमजोर थी। किसान बलदेव सिंह, मांगेराम और राजवीर आदि का कहना है कि अगर विभाग ने किसानों की फसलों का मुआवजा नहीं दिया और माइनर की पटरी पर मिट्टी नहीं डलवाई तो सिंचाई विभाग के दफ्तर पर जाकर किसान आंदोलन करेंगे।
कोट -
करीब छह दिन पहले दो जगह से माइनर क्षतिग्रस्त हुई थी। अधिकारियों को मौके पर भेजकर एक जगह पैरापिट का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन दूसरी जगह एक छोटे से टुकड़े की मरम्मत कुछ किसान नहीं करने दे रहे हैं। जहां मुआवजे की मांग की बात है तो मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। एक काश्तकार के कारण बाकी अन्य का भी नुकसान हो रहा है। संबंधित काश्तकार को समझाकर मरम्मत कराने को कहा गया है। फिर भी काश्तकार मरम्मत नहीं होने देता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतर सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड रुड़की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें