फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को 12 सूत्री मांगों के लिए कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष सईद अहमद की अध्यक्षता और मंत्री रोहित शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक पद पर ग्रेड वेतन 2800 रुपये करने, प्रधान सहायक एवं प्रशासनिक अधिकारी पद का आवेदन, उपनिदेशक (प्रशासनिक) के लिए 6600 रुपये ग्रेड वेतन और लेवल-11 पद का सृजन करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को लेकर शासन स्तर पर कई बार वार्ता हो चुकी है और कुछ बिंदुओं पर सहमति भी बनी है लेकिन अब तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं। संगठन ने आंदोलन के अगले चरण में 25 सितंबर को जिला मुख्यालय रोशनाबाद में प्रदर्शन करने और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की घोषणा की। इस दौरान अनिल चौधरी, कुलदीप बिष्ट, रवि कपूर, ब्रिजेश कुमार, अनिल रवि, ताजवर सिंह गुसाई और सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें