फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 12 सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने से भड़के मिनिस्टीरियल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने 12 सूत्री मांगपत्र पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताते हुए आंदोलन तेज करने का एलान किया है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग रुड़की के मिनिस्टीरियल कार्मिकों ने गेट मीटिंग कर शासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के विजय कुमार झा ने मांगों पर अब तक कार्रवाई नहीं होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक विनोद ज्ञवाली ने कनिष्ठ सहायक का वेतनमान बढ़ाने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए शासन का ध्यान संगठन की मांग की ओर करने की बात कही। फेडरेशन के अध्यक्ष सईद अहमद ने कहा कि मिनिस्टीरियल संवर्ग की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से अपने हकों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता अनिल चौधरी ने की जबकि संचालन उत्तरांचल फेडरेशन के जिला सचिव रोहित कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान संदीप कुमार, अंकुर शर्मा, राकेश कुमार, रश्मि गुप्ता, गोधन सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, पूरण प्रकाश, बिजेंद्र प्रसाद, पिंटू, अनिल रवि, मीनाक्षी और मिशेल सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। फेडरेशन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें