फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लंदन में संत संसद में सनातन धर्म का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन में छह से 15 अगस्त तक छठी संत संसद का आयोजन किया गया। नेटवर्क 10 चैनल के संस्थापक रुड़की निवासी संजयगिरी गोस्वामी के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के 12 प्रमुख संतों के साथ इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका समेत विभिन्न देशों के संतों ने हिस्सा लिया। इससे पहले संत संसद अयोध्या, मुंबई, नोएडा, जयपुर और दिल्ली में आयोजित हो चुकी है। संत संसद का आयोजन संत तरलोचन दर्शन दास महाराज की ओर से स्थापित सचखंड नानक दर्शन धाम और ज्योतिषाचार्य राजराजेश्वर की ओर से स्थापित सिद्ध आश्रम में हुआ। हरिद्वार स्थित जीवन दीप आश्रम के संस्थापक और जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कहा कि सनातन धर्म मानवता का मूल धर्म है। हैरो क्षेत्र स्थित सिद्ध आश्रम चौक पर तिरंगा फहराया गया जिसमें स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। महामंडलेश्वर ने बताया कि आगामी दिनों में ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड, अमेरिका, हॉलैंड, मॉरीशस और दक्षिण अफ्रीका में भी संत संसद आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें