फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल की अनियमितता के खिलाफ डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लिब्बरहेड़ी शुगर मिल पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। वहीं, सात सूत्री मांग पत्र पर कार्रवाई की मांग भी की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी को ज्ञापन देकर बताया कि लिब्बरहेड़ी शुगर मिल द्वारा गन्ना विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से चहेते किसानों की पर्चियों में संशोधन किया जाता है। इससे आम किसानों को दिक्कत होती है। इसके साथ ही लिब्बरहेड़ी शुगर मिल द्वारा रामसहायवाला प्रथम और द्वितीय गन्ना क्रय केंद्रों पर नकद गन्ना धड़ल्ले से खरीदा जाता है। जबकि स्थानीय किसानों को गन्ना डालने में देरी होती है। इसलिए गेहूं की बुआई भी प्रभावित है। शुगर मिल चीनी की रिकवरी कम दर्शाती है। लिहाजा प्रत्येक माह सरकारी अनुसंधान केंद्र पर रिकवरी की जांच हो। शुगर मिल के यार्ड की स्थिति बेहद खराब होने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ती है। उसे ठीक कराया जाए। शुगर मिल द्वारा 14 दिन में भुगतान न करने पर गन्ना एक्ट के अनुसार, बकाया गन्ने के भुगतान पर ब्याज दिलाया जाए। साथ ही शिफ्ट में गन्ना तुलवाई की भी मांग की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें