राजस्थान में संघ प्रचारक को प्रताड़ित किए जाने पर भाजपाइयों ने रोष जताया है। भाजपा नेता राजेश रस्तोगी ने उपजिलाधिकारी के माध्यय से राजस्थान के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। रस्तोगी ने ज्ञापन में कहा कि कार्रवाई नहीं होने पर कार्यकर्ताओं के साथ वह राजस्थान में धरने पर बैठेंगे। इस दौरान संदीप सिंह एडवोकेट, बीना रस्तोगी, राहुल कुमार, सोनू चैहान, संजय सैनी सहित अधिवक्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।