पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी ई-रिक्शा भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 13 अक्तूबर को महमूदपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया था कि घर से उसकी ई-रिक्शा चोरी कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो संदिग्धों को पकड़ लिया और पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम सलमान और दूसरा आरोपी भी सलमान निवासी लावड़ थाना इंचौली, जिला मेरठ बताया। आरोपियों ने बताया कि वह अपने दैनिक खर्च पूरे करने के लिए चोरी की थी और वह ई-रिक्शा को सहारनपुर में बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।