IIपति के दोस्त के साथ बाइक पर हरिद्वार आ रही थी महिला
I
I I
Iपरिजनों ने लगाया हत्या की साजिश रचने का आरोप
I
Iरिश्तेदार और पति के दोस्त के साथ बाइक पर हरिद्वार जा रही विवाहिता संदिग्ध परिस्थिति में बाइक से गंगनहर में गिरकर लापता हो गई। कोतवाली पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने युवक पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस ने गंगनहर में विवाहिता की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
I
Iजानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र के गांव लीला जलालपुर निवासी सुशील कुमार की पुत्री मनीषा की शादी करीब 6 साल पहले हस्तिनापुर के ग्राम झाड़ाका निवासी अतेंद्र के साथ हुई थी। अतेंद्र हरिद्वार में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। मनीषा अक्सर हरिद्वार में अपने पति के पास आती जाती रहती थी। मनीषा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
I
I
I
Iबुधवार को अतेंद्र ने अपने दोस्त अजय को अपने घर भेज कर वहां से अपनी पत्नी मनीषा को बाइक पर लाने के लिए कहा था। अजय और मनीषा आपस में रिश्तेदारी के भाई-बहन भी लगते हैं। शाम को हस्तिनापुर से बाइक पर निकले दोनों देर रात तक हरिद्वार नहीं पहुंचे। इसके बाद अजय ने अपने दोस्त अतेंद्र को सूचना दी कि उसकी पत्नी गंगनहर में गिरकर लापता हो गई है।
I
Iसूचना पर मनीषा के मौसा बलवीर, मामा नरेश पाल, सोनू, बहन मोनिका ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर अजय और अतेंद्र पर मनीषा को लापता करने का आरोप लगाया। साथ ही उसके पति व दोस्त पर आपस में मिलकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि नारसन क्षेत्र के मोहम्मदपुर के पास युवती के गंगनहर में गिरने की बात बताई गई है। जल पुलिस के माध्यम से तलाश किया जा रहा है। मामले की पड़ताल की जा रही है।I