फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से एक विवाहिता झुलस गई। घायल अवस्था में उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। विवाहिता के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर जलाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कलियर थाना क्षेत्र के इमलीखेड़ा निवासी सुभाषचंद्र ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री भारती का विवाह 02 नवंबर 2025 को मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरजौली जट्ट निवासी विकास के साथ हुआ था। तभी से वह उसकी पुत्री को परेशान कर रहे थे।

मंगलवार सुबह उसे हरजौली जट्ट से ही फोन से सूचना मिली कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालवालों ने जला दिया है। सूचना मिलते ही वह परिवारवालों के साथ अपनी पुत्री की ससुराल पहुंचा तो उसकी ससुराल में कोई नहीं मिला। पीड़ित ने मंगलौर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को ससुरालवालों ने जलाकर मारने का प्रयास किया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है। विवाहिता देहरादून के एक हाॅस्पिटल में भर्ती है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें