क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। चर्चा है कि विवाहिता की हत्या की गई है, लेकिन परिजन मामले को लेकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
लक्सर क्षेत्र के एक गांव की युवती का छह माह पहले प्रेम प्रसंग के चलते क्षेत्र के ही दूसरे गांव में निकाह हुआ था। उसके बाद से युवती ससुराल में ही रह रही थी। शुक्रवार रात नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने रात को ही नवविवाहिता का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इसको लेकर गांव में चर्चा है कि नवविवाहिता की ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या की है, लेकिन नवविवाहिता के परिजन मामले को लेकर कुछ कहने से बच रहे हैं। ससुराल पक्ष के लोग नवविवाहिता की मौत सामान्य बता रहे हैं। उपनिरीक्षक तसलीम आरिफ का कहना है कि मामले को लेकर अभी कोई शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। फिर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नवविवाहिता के माता-पिता मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। अंतिम संस्कार के समय भी माता-पिता मौके पर मौजूद थे।