फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला में डांस को लेकर हुई मारपीट

Tue, 04 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ramlila - फोटो : demo pic
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में चल रही रामलीला में डांस करने को लेकर दर्शकों और  रामलीला आयोजकों में जमकर मारपीट हुई जिसमें कुछ युवक चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार कर युवकों को मौके से भगाया।
विज्ञापन


धनौरी क्षेत्र के एक गांव में रामलीला का मंचन चल रहा है। लोगों के मनोरंजन के लिए रामलीला के मंचन के बीच फिल्मी गाने पर डांस करने के लिए डांसर बुलाए गए हैं। आयोजकों की ओर से सभी को हिदायत है कि कोई व्यक्ति डांस करते समय डांसर को पैसे आदि उपहार नहीं देगा और रामलीला मंच के ऊपर भी नहीं आएगा। सोमवार की रात डांस के दौरान कुछ युवक डांसर को  पैसे देने लगे। रामलीला आयोजकों ने युवकों को मना किया।

आरोप है कि युवक रामलीला आयोजकों से गाली गलौज पर उतारु हो गए और आयोजकों के साथ हाथापाई करने लगे। बात बढ़ने पर दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले जिसमें कुछ युवक चोटिल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची धनौरी पुलिस ने लाठी फटकार कर हुड़दंगियों को  भगाया। इस बाबत धनौरी चौकी प्रभारी चक्रधर प्रसाद शास्त्री ने बताया कि कुछ शरारती किस्म के युवक रामलीला में फूहड़ बाजी पर उतारु हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सख्ती से युवकों को भगा दिया। किसी भी सूरत में रामलीला में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें