फोटो समाचार
लक्सर। लक्सर शुगर मिल से मैली लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर से मैली ओवरब्रिज के ऊपर गिर गई। इससे कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे शुगर मिल के अधिकारियों ने सफाई कर्मियों को मौके पर बुलाकर मैली को हटाया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों की ओर से अपने खेतों में डालने के लिए ट्रैक्टरों से मैली को अपने खेतों में ले जाया जा रहा है। रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में काफी ओवरलोड मैली भरी हुई थी। मैली लक्सर ओवरब्रिज के ऊपर गिर गई। रविवार को लक्सर सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी ज्ञानेंद्र सिंह, राजकुमार, आदित्य चौधरी, राजकुमार व सचिन कुमार आदि लोग मैली से फिसलकर घायल हो गए। उधर, शुगर मिल के नरेश चौधरी ने बताया कि मैली भरने वाले ट्रैक्टर चालकों को सीमित मात्रा में मैली भरने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद