फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में नहाते समय मंगलौर का युवक बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा निवासी 22 वर्षीय साहिल गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे सोलानी पार्क के पास हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

साहिल रविवार को किसी काम से रुड़की आया था। इसके बाद वह सोलानी पार्क के पास गंगनहर में नहाने के लिए उतरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज धारा के कारण वह देखते ही देखते ओझल हो गया। घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन परिवार के सदस्य और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए। रुड़की कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें