फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मंगलौर पुलिस ने गुम हुए 25 मोबाइल मालिकों को सौंपे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए 25 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिए हैं। खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।
विज्ञापन


कुछ समय से मंगलौर क्षेत्र में मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रहीं थीं। पुलिस अधीक्षक देहात चंद्रशेखर सुयाल ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक देहात चंद्रशेखर सुयाल ने बरामद किए गए 25 मोबाइल फोन उनके मालिकों के सुपुर्द किए। एसपी देहात चंद्रशेखर सुयाल ने बताया कि मोबाइल गुम होने से लोगों का व्यक्तिगत डेटा और संपर्क कट जाता है जिसे प्राथमिकता पर रिकवर किया गया। जनवरी से अब तक खोए हुए 155 मोबाइल फोन खोजकर उनके स्वामियों को सौंपे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें