फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता : पहले नवजात की कीमत लगा दी, फिर उमड़ा प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIपहले मजबूरी में बेचा बच्चा, फिर पुलिस से कर दी शिकायत
I
I

I
Iपुलिस ने दंपती को बुलाकर ली जानकारी, महिला को बच्चा दिलाया वापस
I
Iएक लाख रुपये में हुआ था सौदा
I
I
I
Iकस्बे में एक महिला ने पहले मजबूरी में अपना बच्चा एक दंपती को बेच दिया। इसके बाद उसका मन बदल गया तो पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने दंपती से बच्चे को वापस परिवार को दिला दिया है। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
I
I
I
Iउत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी एक परिवार काफी समय से मंगलौर में किराये के मकान में रह रहा है। बताया जा रहा है कि तीन जनवरी को परिवार की एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन पहले से बच्चे होने और गरीब होने की वजह से परिवार ने अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए बच्चे को बेचने का इरादा बनाया। इसकी जानकारी मंगलौर निवासी एक निसंतान दंपती को लगी। दंपती ने परिवार से संपर्क किया और एक लाख रुपये में बच्चे का सौदा तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iइसके बाद दंपती ने दस हजार रुपये देकर बच्चा ले लिया था। बाकी की रकम एक-दो दिन में देने की बात कही थी। दंपती बच्चे को अपने घर लेकर आ गया था। लेकिन इस बीच मामले में नया मोड़ आ गया है। बच्चे की मां ने कस्बा पुलिस चौकी पहुंचकर बच्चा बेचने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दंपती को चौकी बुलाया। इसके बाद दंपती से बच्चा महिला को वापस करा दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में चौकी प्रभारी से जानकारी ली जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें