रुड़की। बाप ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की मौसी की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रुड़की क्षेत्र के एक गांव में उसका बहनोई अलताब रहता है। उसने दो शादियां की हुई है। पहली शादी से उसके पास तीन बच्चे हैं। जिसमें एक किशोरी और दो भाई शामिल हैं। दूसरी पत्नी से उसे कोई संतान नहीं है। आरोप है कि मई के दूसरे सप्ताह में परिजन बाहर गए हुए थे। उसी दिन अलताब ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। बेटी ने भी मां को बाप की करतूत से अवगत कराया। लेकिन मां ने लोकलाज के चलते चुप्पी साध ली।
दो दिन पहले किशोरी अपनी मौसी के घर देहरादून गई हुई थी। वहां उसने आपबीती मौसी को सुनाई। रविवार देर शाम दून निवासी पीड़िता की मौसी रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसआई गोविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।