फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: इंस्टाग्राम पर प्यार, युवती मुजफ्फरनगर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की एक युवती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुए प्रेम संबंध के कारण बिना बताए मुजफ्फरनगर पहुंच गई। युवती के अचानक घर से लापता होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन




युवती की तीन माह पहले मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती ने युवक से मिलने की इच्छा जताई, लेकिन युवक के व्यस्त होने के कारण मुलाकात तय नहीं हो सकी। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह युवती बिना किसी को बताए घर से निकल गई और सीधे मुजफ्फरनगर पहुंच गई।

काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मोबाइल फोन बंद होने के कारण पुलिस भी उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर सकी। दोपहर में परिजन कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। पूरे दिन खोजबीन के बाद देर शाम युवती खुद ही घर लौट आई। युवती के लौटने पर परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने युवती के बयान दर्ज कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें