फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद परिवारों के घर पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल

विज्ञापन
रुड़की स्थित आवास विकास कालोनी में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट मेजर सुरेश चंद त्यागी के आवास पर पहुं - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए जांबाजों को नमन के लिए रुड़की के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर पहुंची स्वर्णिम विजय मशाल बुधवार को कर्नल एनक्लेव, दुर्गा कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले शहीद एवं युद्ध में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त सैनिक परिवारों के घर पहुंची। इस दौरान अमर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को रुड़की के आवास विकास कॉलोनी में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट मेजर सुरेश चंद त्यागी के आवास पर विजय मशाल यात्रा पहुंची। परिवार के सदस्यों एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट मेजर सुरेश त्यागी ने मशाल को हाथ में उठाकर शहीद अमर जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और देश भक्ति के गीत गाए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद राकेश गर्ग, चौधरी गजे सिंह, दिनेश कुमार, बलेश कुमार, कमलेश रानी, शिवम चौधरी, बीएल अग्रवाल, उमेश त्यागी, भारत त्यागी, सुमित आहूजा आदि मौजूद रहे। बता दें कि 1971 में भारतीय सेना की पाकिस्तान पर जीत की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे भारतवर्ष में स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली जा रही है। मशाल यात्रा बदरीनाथ से रुद्रप्रयाग होती हुई सोमवार को रुड़की के बीईजी सेंटर पहुंची थी। नौ दिवसीय कार्यक्रम के तहत यह मशाल यात्रा 1971 के शहीद परिवारों एवं युद्ध में अहम भूमिका निभा चुके सेवानिवृत्त सैनिकों के परिवार के घर पहुंच रही है। बीईजी सेंटर के समादेशक राजू सिंह ने बताया कि शहर से गुजरने के दौरान लोगों ने विजय मशाल को सैल्यूट कर अमर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें