फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गैस एजेंसियों पर रोजाना लग रही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर रिफिल बुकिंग की व्यवस्था में बदलाव के बाद गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग रहीं हैं। शुक्रवार को भी लक्सर में गैस एजेंसियों के बाहर लोग सिलिंडर लेने के लिए कतारों में लगे रहे।
विज्ञापन




एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग की समय सीमा 21 दिनों से बढ़ाकर 25 किए जाने के बाद अब ऑनलाइन बुकिंग के बजाय मैनुअल सिलिंडर बुक किए जा रहे हैं। इसके कारण सुबह से ही लोग एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। लक्सर में सुबह सवेरे ही एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगना शुरू हो रही हैं। हालांकि प्रशासन और एजेंसी संचालकों की ओर से एलपीजी की किल्लत नहीं होने और पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध होने का दावा किया जा रहा है।

इसके बाद भी लोग होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय एजेंसी पर ही सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें नगर और आसपास के देहात के उपभोक्ता भी शामिल हैं। लक्सर क्षेत्र में चार गैस एजेंसियां हैं। चारों ही एजेंसियों पर कमोबेश यही हालात हैं। अफवाहों के कारण कुछ लोग एडवांस में भी सिलिंडर लेकर घर में रख रहे हैं। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि एजेंसी संचालकों को पारदर्शिता के साथ एलपीजी वितरण के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से भी जमाखोरी अथवा एलपीजी की कालाबाजारी की शिकायत मिलती तो जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें