फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय के बाहर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने आए लोगों के सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों से लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस नहीं होने से राहगीर परेशान हो गए। बाद में राहगीरों ने जैसे-तैसे जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने का पहला दिन था। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग कार्यालय पहुंच रहे थे। वहीं वाहनों का कार्यालय में प्रवेश प्रतिबंधित था। ऐसे में लोगों ने अपने वाहन सड़क किनारे बेतरतीब खड़े कर दिए। इसी बीच लेबर चौक के पास एक व्यक्ति ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। दोपहर करीब 12 बजे इस ट्रैक्टर के कारण आसपास के लोगों के वाहन फंस गए। कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया। जाम में स्कूली बस और स्कूल से लौट रहे बच्चे भी फंस गए। लोग धीरे-धीरे जाम में फंसते चले गए और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मंगलवार को ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए सुबह ही ब्लॉक गेट पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस तैनात कर दी गई थी। हर आने-जाने वाले को रोका जा रहा था। केवल जरूरत वाले व्यक्ति को ही अंदर जाने के लिए कहा जा रहा था। परिसर के मुख्य गेट के बराबर में ही एक दूसरा गेट भी है। पुलिस ने इस गेट को बेपरवाह होकर खुला छोड़ा हुआ था। ऐसे में हर कोई व्यक्ति मुख्य गेट जाने के बजाय इसी गेट से आना-जाना करता रहा। पुलिस भी मुख्य गेट पर लोगों को रोकने की औपचारिकता पूरी करते रहे। इसका नतीजा यह निकला कि सभी लोग ब्लॉक परिसर में अंदर घुस आए और परिसर में अवस्थाएं फैल गई। जहां नामांकन जमा करने वाले व्यक्ति के साथ केवल एक व्यक्ति को अनुमति थी। वहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने खिड़की तक पहुंचकर अपने दावेदार के नामांकन पत्र जमा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें