फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में अधिकारियों के सामने टूटती रही आचार संहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के पहले दिन परिसर में हर कदम पर आदर्श आचार संहिता टूटती नजर आई। कोई दावेदार पूरे समर्थकों के साथ अंदर पहुंचा तो कहीं पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोग मनमर्जी से पर्चा दाखिल वाले कार्यालय में घुसते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

ब्लॉक अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता लागू होने वाले दिन ही परिसर में कई जगह आदर्श आचार संहिता के नियम चस्पा कर दिए गए थे। मंगलवार को नामांकन पत्र जमा किए जाने थे। ऐसे में सुबह से ही ब्लॉक में आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़नी शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे डीएम के आने का समय निर्धारित था इसलिए पुलिस भी सतर्क रही। डीएम के निरीक्षण के बाद अधिकारी और कर्मचारी के साथ ही पुलिस भी बेपरवाह हो गई। लोग मनमर्जी से कार्यालय परिसर में आते-जाते रहे। जहां-तहां 10 से 20 की संख्या में लोग जमावड़ा लगाए खड़े दिखाई दिए। कुछ समर्थकों ने परिसर में ही अपने दावेदार के साथ पर्चा जमा करवाया जबकि ब्लॉक के 200 मीटर की दूरी पर समर्थकों के साथ पहुंचना मना था। पुलिस गेट से दूर पेड़ की छांव में खड़े होकर नजारा देखते रहे। वहीं स्थिति इतनी खराब थी कि नामांकन पत्र जमा करने वाले काउंटर के पास ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र थी। वहां मौके पर पुलिस भी आराम फरमाती रही। मामले में निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
पुलिसकर्मी उड़ाते रहे दावत
मंगलवार को कहने के लिए पुलिस ब्लॉक के बाहर और परिसर में तैनात थी लेकिन जैसे-जैसे धूप बढ़ती रही पुलिसकर्मी छांव तलाशते नजर आए। वहीं विभिन्न पदों के दावेदारों ने पुलिस की दावतें शुरू कर दी। कोई दावेदार पुलिस को चाय पिला रहा था तो कोई ठंडा पिला रहा था। दावेदार पुलिस की आवभगत में पूरी तरह लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें