फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, निजी अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लंढौरा। शुक्रवार देर शाम खंभे पर काम करते समय एक लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। हादसे में घायल युवक को रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गाधारोणा निवासी 26 वर्षीय युवराज ठेकेदार के अधीन लंढौरा बिजलीघर पर कार्यरत है। बताया गया कि शुक्रवार को वह रुड़की–लक्सर मार्ग पर इंडियन ऑयल तेल डिपो के पास बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा था। इस दौरान करंट लगने से वह झुलस गया और नीचे गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार युवराज की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें