फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने किया 14.89 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल ने किसानों को गन्ना मूल्य भुगतान की नई किस्त जारी कर दी है। मिल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को 14.89 करोड़ रुपये की धनराशि गन्ना समितियों को भेज दी गई। यह भुगतान एक से 10 फरवरी 2026 के बीच खरीदे गए गन्ने के लिए किया गया है। चालू सत्र में मिल अब तक कुल 187.71 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर चुकी है।
विज्ञापन




मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एलएस लांबा ने बताया कि इस वर्ष मिल को गन्ने की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। जनवरी माह से ही प्रतिदिन करीब 10-12 घंटे पेराई का काम गन्ने की कमी के कारण बाधित हो रहा है। वर्तमान सत्र में अब तक 53.76 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई है।



पिछले वर्ष इसी अवधि तक यह आंकड़ा 74.60 लाख क्विंटल था। इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 20.84 लाख क्विंटल कम गन्ने की पेराई हुई है। महाप्रबंधक (गन्ना) अनिल सिंह ने किसानों से दो महत्वपूर्ण विषयों पर सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गन्ना प्रजाति को. 0238 में लाल सड़न रोग का प्रकोप बढ़ गया है जो फसल के लिए घातक है। किसान इसकी बुआई न करें। खेतों में पॉपुलर के पेड़ लगाने से गन्ने की फसल प्रभावित होती है। इससे पैदावार कम होती है और कीटों व बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें