फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिले भर के लेखपाल लक्सर तहसील में डटे, कामकाज ठप

विज्ञापन
लक्सर तहसील परिसर में धरने पर बैठे राजस्वकर्मी ( संवाद )
विज्ञापन
राजस्व उपनिरीक्षक और अधिवक्ता के बीच मारपीट का मामला शनिवार को तूल पकड़ गया। आरोपी अधिवक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को उत्तराखंड लेखपाल संघ के बैनर तले कामकाज ठप्प कर राजस्वकर्मी तहसीलदार कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


उधर, एडवोकेट एसोसिएशन लक्सर और द सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने भी कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया। अधिवक्ता दिन भर न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इससे तहसील में कामकाज प्रभावित हुआ। देर शाम को पुलिस ने राजस्व उपनिरीक्षक रिशुराज राणा की तहरीर पर आरोपी पांच अधिवक्ताओं ब्रजपाल सिंह, प्रवीण, कमल, पुनीत, नवनीत तोमर और आवेदक जसवीर सिंह के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।



मामले में राजस्व उपनिरीक्षक रिशुराज राणा ने तहरीर में बताया कि 20 फरवरी को वह सुबह करीब 11 बजे राजस्व निरीक्षक कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह अपने साथ जसवीर निवासी ग्राम बसेड़ा खादर को लेकर उनके पास आए और उनसे जसवीर के आय प्रमाणपत्र आवेदन पर छह हजार मासिक आय की आख्या लगाने के लिए कहा।
विज्ञापन




आवेदक के बीएसएनएल में कार्यरत होने पर उन्होंने उसे वेतन स्लिप उपलब्ध कराने को कहा। आरोप है कि इस पर ब्रजपाल भड़क गए। कुछ देर के बाद वह अपने साथ आरोपी प्रवीण, कमल, पुनीत, नवनीत तोमर व कुछ अन्य लोगों को साथ लेकर आए और उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इससे उनका शासकीय कार्य भी बाधित हो गया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है।

इनसेट-



अधिवक्ता पक्ष की ओर से भी दी गई तहरीर



मामले में अधिवक्ता ब्रजपाल सिंह की ओर से भी राजस्व उपनिरीक्षक पर प्रमाणपत्र पर रिपोर्ट लगाने के लिए सुविधाशुल्क मांगने और गला दबाकर मारपीट करने व लाइसेंसी बंदूक से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। इसके अलावा तहसील में कार्यरत मुंशी सुकेंद्र की ओर से भी राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो पर मारपीट के दौरान बीच बचाव कराने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें