मुकर्रबपुर में सड़क का शिलान्यास किया
पिरान कलियर। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने मुकर्रबपुर में राज्य योजना से बनने वाली सड़क का रविवार को शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रही थी। जनहित और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य योजना के तहत इस कार्य को स्वीकृति दिलाई गई है। सड़क बनने से बेहतर आवागमन होगा और स्थानीय लोगों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश में विकास की नई शुरुआत होगी। इस मौके पर अमजद, मुबारिक, वरीस, अय्यूब, शहजाद, सफीक अहमद, मुर्सलीन और भुरू आदि मौजूद रहे। संवाद