मंगलौर। कस्बे के हृदय स्थल हनुमान चौक बाजार स्थित मंदिर में श्री सांई बाबा की मूर्ति का आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह भजन-कीर्तन के साथ हुआ। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा मंदिर परिसर ओम सांई राम के जयघोष से गुंजायमान रहा। दोपहर में विशेष महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गदा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर व्यवस्थापक डॉ. रविंद्र कपूर, अंकित कपूर, अमरपाल सिंह एड., विनोद अग्रवाल एड., गोपाल तायल, राधेश्याम, हिमांशु तायल, शुभम तायल, अर्जित शर्मा आदि सैकेडों श्रद्धालु मौजूद रहे।