फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक पर रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में चोरी का विरोध करने पर चोरों ने मकान मालिक पर रॉड से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव मानक मजरा निवासी मिंटू बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। चोर घर के अंदर घुस आए और सामान चोरी करने लगे। इस बीच मिंटू की आंख खुल गई। मिंटू ने चोरों को देखकर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस पर चोरों ने लोहे की रॉड से मिंटू के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर होने पर परिवार के लोग भी जाग गए। इस पर चोर पकड़े जाने के डर से जंगल की तरफ फरार हो गए। ग्रामीणों ने चोरों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, परिजनों ने मिंटू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें