कलियर में मंजूर हुई सरकारी अस्पताल के लिए भूमि की पैमाइश करते राजस्व विभाग की टीम।
- फोटो : ROORKEE
कलियर में मंजूर हुए सरकारी अस्पताल के लिए तहसील प्रशासन ने भूमि चिह्नित कर निर्माण कार्य करने वाली संस्था के हैंडओवर कर दिया है। कस्बे में लंबे समय से सीएचसी दरगाह के भवन में संचालित हो रहा है। क्षेत्र के हिसाब से यह भवन भी काफी छोटा है। लिहाजा अस्पताल के लिए नए भवन निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने इसकी मंजूरी दिलाई थी। शासन से 76.43 लाख रुपये पहली किश्त के रूप में जारी कर दी गई थी। अस्पताल निर्माण कार्य की लागत 169 .85 लाख रुपये बताई गई है, लेकिन लंबे समय से अस्पताल के लिए भूमि का चयन नहीं हो पाया था। विधायक भूमि के चयन के प्रयास में लगे थे। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम कलियर पहुंची और भूमि चिह्नित कर पैमाइश की। इसके बाद निर्माण करने वाली संस्था के हैंड ओवर कर दिया। संवाद