फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल अस्पताल में नर्स के आवास से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दिनदहाड़़े सिविल अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में एक स्टाफ नर्स के घर से लाखों की चोरी कर ली। स्टाफ नर्स की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन



गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सिविल अस्पताल में रीटा स्टाफ नर्स है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देेकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह अस्पताल में ड्यूटी करने के लिए चली गई थी। परिवार के अन्य सदस्य आवास पर ताला लगाकर बाहर गए थे। इस बीच चोरों ने ताला तोड़कर सारे कमरे खंगाल लिए। साथ ही कमरों के अंदर रखी अलमारी का ताला भी तोड़ दिया। इसमें से चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। शाम के समय वह ड्यूटी खत्म कर आवास पर पहुंची तो ताला टूटा देखा।

उन्होंने आवास के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखर हुआ पड़ा था। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने फुटेज में दिख रहे एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर, स्टाफ नर्स की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन






अस्पताल में चौकी, सुरक्षा पर सवाल

रुड़की सिविल अस्पताल परिसर में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी सरकारी आवास में चोर चोरी को अंजाम दे चुके हैं। अस्पताल परिसर में होने वाली चोरियों को लेकर सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी है, जिसपर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। ऐसे में चोरी की घटना होना दर्शाता है कि चोरों को पुलिस का खौफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें