फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लैब टेक्निशियन युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन युवती ने साथ में काम करने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर क्षेत्र निवासी एक युवती ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अप्रैल 2022 में उसने रुड़की स्थित एक पैथोलॉजी लैब में टेक्नीशियन के पद पर ज्वाइन किया था। इसी लैब में कलियर निवासी शुभम भी लैब टेक्नीशियन का काम करता था। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।
आरोप है कि एक दिन शुभम खाना खाने के लिए गणेशपुर स्थित एक होटल में ले गया। वहां पर शुभम ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे धोखे से पिला दी। उसे होश आया तो खुद को एक कमरे में पाया। आरोप है कि आरोपी ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। अब उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इनकार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर शुभम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें