फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब के साथ 17 दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी थाना क्षेत्र में शराब कांड के बाद हुई ग्रामीणों की मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने 18 लोगों को कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर चुनाव में शराब तस्करी में लिप्त लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पथरी थाना क्षेत्र में हुई घटना को देखते हुए मंगलौर कोतवाली प्रभारी की ओर से दस टीमों का गठन किया गया। शनिवार रात पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापा मारकर 17 लोगों को कच्ची, देशी व अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शक्ति सिंह निवासी नारसन कलां, विपिन कुमार निवासी मोहल्ला खालसा, बिरजू निवासी भगवानपुर चंदनपुर, अमन निवासी ग्राम थिथौला के कब्जे से पांच-पांच लीटर कच्ची शराब, सोनू निवासी मुंडलाना से सौ अंग्रेजी शराब के पव्वे और मनमोहन त्यागी निवासी तांशीपुर से 98 देशी शराब के पव्वे, सोनू निवासी गाधारौना के कब्जे से 48, चतर सिंह, वीर सिंह, विजेंद्र, पप्पू राम, जगपाल, मिंटू, दीपक, फोनी, संतलाल, जातिराम से देशी शराब के 48-48 पव्वे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें