लक्सर। लक्सर में श्रीराधा कृष्णा मंदिर में कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कीर्तन में शामिल हुए। नगर के अग्रवाल कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्णा मंदिर में बुधवार को कीर्तन का आयोजन किया गया। महिला श्रद्धालुओं ने भजन प्रस्तुत कर भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एचआर कॉलेज के प्रबंधक गोपाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य मीनाक्षी अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यशपाल अग्रवाल, पूर्व नपा अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. सुषमा गुप्ता, नितिन कांबोज, गुंजन, दीपमाला, रचना, कविता, मोनी, अपर्णा, हिमानी, विधि, शैली, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद