फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक पर खेल रहे बच्चे के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर खेल रहे एक बच्चे को कार सवार लोगों ने अपहरण का प्रयास किया गया, लेकिन आसपास मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर कार सवार बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सचिन पुत्र बालेश्वर निवासी बादीवाला ने गांव के पास अपने खेत में घर बना रखा है। शुक्रवार की शाम सचिन किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी घर काम कर रही थी। इस दौरान उसका पांच वर्ष का बच्चा घर के पास सड़क पर अपनी साइकिल से खेल रहा था। बच्चे को सड़क पर अकेला देखकर कार सवार तीन लोगों ने उसे अपनी कार में बैठा लिया और उसकी साइकिल को गन्ने के खेत में फेंक दिया। मगर आसपास के खेतों में काम कर रही कुछ महिलाओं ने कार सवार लोगों की वारदात को देख लिया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनकर आसपास काम कर रही अन्य महिलाएं कार सवार लोगों की और दौड़ पड़ी। महिलाओं को अपनी और आता देख कार सवार लोग बच्चे को कार से बाहर निकालकर भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने बुग्गावाला थाना पहुंचकर तहरीर दी है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया है कि मामला अभी संदिग्ध है जांच पड़ताल की जा रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें