फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी एवं वकील में चले लात घूंसे

Thu, 22 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आय प्रमाण पत्र को लेकर तहसील में पटवारी एवं लेखपाल के बीच जमकर लात घूंसे चले। मारपीट की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कुछ लोगों ने बीच में आकर दोनों को पकड़कर मामला शांत कराया। घटना के बाद वकीलों एवं पटवारियों ने आपस में बैठकर मामले में समझौता करा दिया।
विज्ञापन


तहसील के वकील सतीश कुमार बृहस्पतिवार को सुबह तहसील लेखपाल सभागार में पहुंचे। उन्होंने यहां मौजूद पटवारी अतर सिंह सिंह से एक आय प्रमाण पत्र के संबंध रिपोर्ट लगाने को कहा। इसी बीच पटवारी और वकील में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में तनातनी होने पर मामला बढ़ गया। जिससे थोड़ी देर में दोनों में मारपीट हो गई। पटवारी एवं वकील में मारपीट होने से सभागार में मौजूद अन्य फरियादियों एवं लेखपालों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों में मारपीट होने पर कुछ लोग बीच में आ गए। जिन्होंने दोनों को पकड़कर अलग-अलग किया, तब जाकर मारपीट का मामला शांत हुआ। बाद में वकील एसोसिएशन एवं पटवारी संघ के कुछ पदाधिकारियों ने बीच में आकर दोनों को आपस में बैठाकर मामला शांत करा दिया। मामले को लेकर तहसील में दिन भर चर्चाओं को बाजार गरम रहा।

थम नहीं रही मारपीट की घटनाएं
तहसील में लचर प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते मारपीट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों में रामपुर के ग्रामीण एवं लेखपाल के बीच मारपीट हो गई। थी जिसमें तहसील कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी ग्रामीण को जेल भेज दिया गया था। इससे पहले भी वकीलों एवं लेखपालों तथा तहसील के कर्मचारियों के बीच मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। अब फिर से मारपीट की घटना होने से तहसील में फरियादियों के साथ ही कर्मचारियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन


मैं एक क्लाइंट के आय प्रमाण पत्र के संबंध में पटवारी से बात करने के लिए गया था, जो काफी समय से पटवारी के पास लंबित चल रहा था, लेकिन पटवारी ने पैसे लेने के बाद भी काम नहीं किया। अब उल्टे रिपोर्ट लगाने से मना कर रहा था।
सतीश कुमार, वकील

मैंने वकील से आय प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने का कोई पैसा नहीं मांगा, न ही अन्य किसी से मांगता हूं, अगर मैंने मांगे भी थे तो मेरी शिकायत उच्चाधिकारियों से करनी चाहिए थी। मरे ऊपर लगाए जा रहे वकील के सभी आरोप निराधार हैं, जिनमें कोई सत्यता नहीं है।
विज्ञापन

अतर सिंह, पटवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें