खानपुर पुलिस ने जनता कर्फ्यू को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मार्च को कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए लोगों से जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है।
शुक्रवार को खानपुर पुलिस ने कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे। खानपुर थाने के उपनिरीक्षक रुकम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र के लोगों के व्हाट्सएप पर कोरोना से बचाव संबंधित मैसेज भेजकर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों को किसी भी संक्रमित व्यक्ति से दूर रहने, हाथ न मिलाने व नमस्ते का प्रयोग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि यदि हम 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सुबह 7 बजे से लेकर रात नौ बजे तक घरों में रहेंगे तो कोरोना वायरस का का चक्र टूट जाएगा। वहीं उपनिरीक्षक रुकम सिंह ने बताया कि अब खानपुर थाने में शिकायत सीधे नहीं ली जाएगी। फिलहाल थाने में शिकायत पेटिका लगवा दी गई है।