फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाम आजाद ने दी उच्च शिक्षा को नई दिशा

विज्ञापन
रुड़की स्थित केंद्रीय विद्यालय न.1 में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धा? - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बुधवार को केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य वीके त्यागी ने उपस्थित शिक्षकों के साथ मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किए। इस दौरान मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य वीके त्यागी ने कहा कि जिस समय देश आजाद हुआ उस समय उच्च शिक्षा की हालत देश में बहुत खराब थी। एक समुचित शिक्षा व्यवस्था देश में स्थापित करनी थी, जिसके लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद ने बहुत महत्वपूर्ण कार्य किए। इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा और छात्रों पर इसके प्रभाव को लेकर एक वेबिनार भी आयोजित किया गया। इस दौरान पूनम कुमारी, खिमेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें