फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े लूट

Thu, 12 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट के बाद शोरूम कर्मियों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शहर के मेन बाजार में एक ज्वैलर्स के यहां नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया । शोरूम मालिक और नौकर हिम्मत दिखाकर बदमाशों से भिड़ गए। मगर ग्राहक बनकर पहले से मौजूद दो महिलाओं ने बदमाशों को छुड़ा लिया। बदमाश नौकर के सिर पर तमंचे की बट से हमला कर जैसे ही बाहर निकले व्यापारी उनके पीछे दौड़ पड़े। हड़बड़ाहट में बदमाश अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना पता सहारनपुर यूपी बताया है। 
विज्ञापन


मेन बाजार में सब्जी मंडी चौक पर हाजी सईद अहमद का शाह ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:30 बजे शोरूम पर उनका बेटा अरशद और नौकर अन्नू मौजूद था। इसी बीच बुर्के में दो महिलाएं शोरूम में आईं और जेवर के डिजाइन दिखाने को कहा। डिजाइन पसंद करने के दौरान एक महिला फोन करने लगी। कुछ ही देर में हैलमेट पहने दो नकाबपोश बदमाश शोरूम में पहुंचे और तमंचा दिखाकर जेवर समेटने लगे। अचानक लूट से हरकत में आए अरशद व अन्नू निहत्थे ही बदमाशों से भिड़ गए और हाथापाई होने लगी। इस पर दोनों महिलाएं बीच में आ गई और बदमाशों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। एक बदमाश ने अन्नू के सिर में तमंचे की बट से हमला कर दिया और दो जोड़ी पायल व दो जोड़ी पचांगले उठाकर बाहर भागे। 

गेट खुलने पर शोर सुनकर आस पास के लोग बदमाशों के पीछे दौड़े। घिरने पर बदमाश बिना नंबर वाली अपनी बाइक छोड़ भागे। महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया गया। लूट की सूचना पर सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया, गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल, एसएसआई गोविंद कुमार आदि मौके पर पहुंचे और महिलाओं को कोतवाली भिजवाते हुए घटना की जानकारी जुटाई। महिलाएं सहारनपुर मटके वाली गली की बताई गई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


 रैकी कर चुना बिना सीसीटीवी वाला शोरूम
शोरूम में कुछ दिन पहले ही साज सज्जा का काम कराया गया है। अभी तक उसमें सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रैकी कर कमी पकड़ने के बाद ही लूट के लिए इस शोरूम को चुना। बार बार हिदायत के बावजूद शोरूम में सीसीटीवी कैूमरे न होना कारोबारी की बड़ी लापरवाही है। यदि सीसीटीवी शोरूम में होता तो पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो चुका होता।

 बाइक पर लगाई गई थी काली टेप
बदमाश पूरी तैयारी के साथ लूट को अंजाम देने पहुंचे। बाइक पर आगे और पीछे नंबर प्लेट तक नहीं थी। साथ ही बाइक की कंपनी छिपाने के लिए पेट्रोल की टंकी पर दोनों तरफ काली टेप लगाई गई थी। जिससे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने या फिर किसी की नजर पडने पर भी बाइक तक की पहचान न हो सके।

 पकड़ में आने से बाल बाल बचे बदमाश
शोरूम में लूट की जानकारी आस पास के लोगों को तब मिली, जब बदमाश शीशे का दरवाजा खोलकर बाहर भागने लगे। इससे पहले तक शोर की आवाज बाहर तक नहीं आ पा रही थी। बदमाशों के भागने पर कई लोग उनके पीछे दौड़े। शोरूम के सामने किराना की दुकान चलाने वाले लक्ष्मण बदमाशों के पीछे सरिया लेकर दौड़े। लेकिन उनका निशाना चूक गया और सरिया बदमाश के हैलमेट पर लगा। यदि सरिया हाथ पांव या किसी और जगह लगता या फिर बदमाश ने हैलमेट न पहना होता तो वह हमले में बदहवास हो जाता और मौके पर ही पकड़ में आ सकता था।

 शातिर महिलाओं ने पूछताछ में बदले कई पते
भीड़ से बचाकर पुलिस महिलाओं को फौरन ही कोतवाली सिविल लाइंस ले आई। पूछताछ में महिलाओं ने नाम पते बदल बदल कर पुलिस को छकाया। उन्होंने पहले अपना पता सीलमपुर दिल्ली बताया। इसके बाद मेरठ और फिर सख्ती से पूछताछ करने पर मटके वाली गली सहारनपुर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें