फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर से हुई चोरी के मामले में किशोर को संरक्षण में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहवड़ कला गांव में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक किशोर को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सिक्के, आभूषण, नकदी और घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि मेहवड़ कला निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने 17 जून को तहरीर देकर घर में चोरी होने की सूचना दी थी। उन्होंने बताया था कि परिवार सहित घर से बाहर जाने के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में घुसकर चांदी के सिक्के, आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घर लौटने पर सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के साथ ही गांव और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज में एक किशोर पर संदेह होने पर उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में किशोर ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए चांदी के सिक्के, सफेद धातु की प्लेटे, 10 हजार 500 रुपये की नकदी और घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें