फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कुचल कर युवक की मौके पर

Sat, 04 Feb 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक बस ने एक युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

टोडा कल्याणपुर गांव निवासी हरेंद्र गिरी शनिवार सुबह बीएसएम पीजी कालेज के सामने स्थित एक मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक कराने आया था। इसी दौरान वह सड़क क्रास करके किसी काम से दूसरी साइड जाने लगा। उसी दौरान सहारनपुर की ओर से आ रही एक बस ने उसे उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और उसे गंगनहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें