फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंची जेएम, पकड़ी ओवर रेटिंग

विज्ञापन
रुड़की में ग्राहक बनकर एक दुकान पर सब्जियों के रेट मालूम करती ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
ग्राहक बनकर दुकानों पर पहुंचीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने शहर में कई जगह सब्जियों और आटे की ओवर रेटिंग पकड़ी। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने शुक्रवार को बीटी गंज, आढ़त बाजार, दूध की डेरी, फल-सब्जी बाजार में ग्राहक बनकर सामानों के रेट की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जो टमाटर सब्जी मंडी से बाहर आने के बाद 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिकना चाहिए, उसके रेट 50 रुपये तक थे। वहीं, लौकी 25 की जगह 40 रुपये किलो बेची बेची जा रही थी। इसके अलावा आटे की बिक्री में भी अंतर पाया गया है। उन्होंने बताया कि सामान्य आटा तो सरकारी रेट पर बेचा जा रहा है, लेकिन ब्रांडेड आटा, चक्की का मोटा आटा और मिक्सड आटे के नाम पर रेट ज्यादा लिए जा रहे है। इस तरह के आटे में कितनी ओवर रेटिंग है, इसकी जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही सब्जी और फलों के दामों को नियंत्रित करने के लिए टीम बनाकर प्रतिदिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। जहां भी ओवर रेटिंग पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें