फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के विरोध में निकाली झोटा बुग्गी यात्रा

विज्ञापन
रुड़की में झोटा बुग्गी यात्रा निकालते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व अन्य - स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
नगर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और नीट पेपर लीक मामले के विरोध में मछली बाजार से शहीद चंद्रशेखर चौक तक झोटा-बुग्गी यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आम जनता और युवाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर बढ़ती महंगाई और भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे घोटालों पर नाराजगी जताई। विरोध यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सरकार की नितियों से हर वर्ग परेशान हो चुका है। महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और आमजन की सुरक्षा के मुद्दों पर सरकार के मुखिया मौन धारण कर लेते हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोज, जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी, प्रणय प्रताप राणा, रिजवान अहमद, नीरज सैनी, डॉ. हरविंदर सिंह, कलीम खान और वैभव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें